बलिया, 30 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सुबह जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव के पास पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि मृतक की पहचान करनई निवासी धनजी राजभर (52) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इनकी मृत्यु किसी दुर्घटनावश पुलिया में गिरने से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत