Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

उप्र भाजपा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची

लखनऊ, 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य इकाई के पदाधिकरियों की सूची जारी की है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाये गये हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में इसकी जानकारी दी गयी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार राज्य में 19 उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए हैं।

इसके मुताबिक इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के लिये क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।

सूची में कहा गया है कि प्रदेश महामंत्री बनाये गये नेताओं में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल है ।

इसके अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाले नेताओं में पूजा पाल, सुरेश राणा, नीरज सिंह और सत्यपाल सैनी सहित अन्य नेता शामिल हैं ।

सूची में कहा गया है कि जिन लोगों को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है उनमें नवाब सिंह नागर - क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम), पूरन लाल लोधी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज), राम किशोर साहू - क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर), अवधेश द्विवेदी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध), अशोक चौरसिया - क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी), और विनोद राय - क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर) शामिल हैं ।

भाषा जफर मनीषा रंजन

रंजन