Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, 25 जून (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जबकि पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विभाग ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक वर्षा बारां जिले के अटरू क्षेत्र में हुई, जहां 90 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गयी।

इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान अधिक रहा।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

भाषा बाकोलिया मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र