Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

यमुना बाजार क्षेत्र में डीडीए ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बृहस्पतिवार को यमुना बाजार इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

यह कार्रवाई उस ताज़ा नोटिस के एक दिन बाद की गई, जिसमें यमुना के घाटों पर रह रहे लोगों से स्वेच्छा से स्थान खाली करने को कहा गया था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि ऐसा न करने पर अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त तैनाती की है कि यह अभियान सुचारु रूप से पूरा हो सके।’’

पिछले महीने भी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस इलाके में इसी तरह के बेदखली नोटिस चस्पा किए थे।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। यहां लगभग 80 परिवार रह रहे हैं।’’

अधिकारियों ने इस क्षेत्र को यमुना के किनारे ‘ओ-ज़ोन’ के रूप में चिन्हित किया है, जो एक संरक्षित, निर्माण-निषिद्ध क्षेत्र है और दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधीन आता है।

इस इलाके में रह रहे निवासियों से नजदीकी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित होने को कहा गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा