Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

नंदनगरी में सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक बस ने टैक्सी और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे नंद नगरी थाना क्षेत्र में नंद नगरी बस डिपो के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नंद नगरी फ्लाईओवर से उतर रही एक बस पहले एक टैक्सी से टकराई और इसके बाद उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी, जिससे उस पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल पहुंचाया गया। मोटरसाइकिल सवार विनीत (27) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों रोहित और सूरज का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, अपराध दल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने बताया कि नंद नगरी थाने में कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव