Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

समलैंगिक विरोधी नारे से मैक्सिको की जीत पर लगा दाग

मैक्सिको सिटी, 25 जून (एपी) मैक्सिको की चेक गणराज्य के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप चरण के आखिरी मैच में जीत को दर्शकों की एक अपमानजनक टिप्पणी ने दागदार बना दिया जिसके कारण पहले भी देश के फुटबॉल महासंघ पर जुर्माना और अन्य प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।

स्पेनिश भाषा में कहे गए इस अपशब्द का शाब्दिक अर्थ ‘पुरुष वेश्या’ होता है। यह अपशब्द एज़्टेका स्टेडियम में पहले हाफ के आखिर में तब सुना गया जब चेक गणराज के गोलकीपर मातेज कोवर ने गोल किक ली थी।

इस नारे की वजह से फीफा द्वारा लगाए गए जुर्माने के तौर पर मैक्सिको को लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। यह नारा लगभग 25 साल पहले लोकप्रिय हुआ था और गोलकीपरों को गोल किक मारते समय उनका ध्यान भंग करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

यह नारा 2014 में ब्राजील में हुए विश्व कप के दौरान वायरल हुआ और पिछले दो विश्व कप के दौरान भी इसे सुना गया था।

एपी

पंत

पंत