Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

कतर पर जीत से बोस्निया-हर्जेगोविना ने नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

सिएटल, 25 जून (एपी) एर्मिन महमिक के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर के खिलाफ 3-1 की जीत दर्ज करके विश्व कप फुटबॉल में नॉकआउट राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

इस जीत से बोस्निया-हर्जेगोविना के तीन मैच में चार अंक रहे और उसने ग्रुप बी में तीसरा स्थान हासिल किया। वह तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम में जगह बनाकर अगले दौर में पहुंच सकता है। कतर का एक अंक रहा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मैच के 80वें मिनट में गोल करने 21 वर्षीय महमिक ने ल्यूमेन फील्ड में टीम के हजारों समर्थकों को जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया। वह प्रशंसकों के सामने मैदान के कोने की ओर दौड़े और अपनी दाहिनी मुट्ठी हवा में लहराई।

मैच के एक घंटे बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर आए महमिक को अपनी शर्ट उतारने के लिए पीला कार्ड भी मिला।

कोच सर्गेई बारबारेज़ ने कहा, ‘‘हमें पता था कि उनको मिले पीले कार्ड का अगले चरण में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। मुझे लगता है कि यह उनके लिए काफी भावुक क्षण था।’’

बोस्निया ने इससे पहले केवल एक बार 2014 में विश्व कप में भाग लिया था और वह ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया था।

बोस्निया-हर्ज़ेगोविना का भविष्य ग्रुप चरण के बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा। लेकिन उसके प्रशंसकों ने बुधवार को मैच के सिर्फ 29 मिनट बाद ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था जब करीम अलाजबेगोविच विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले आठवें खिलाड़ी बने।

18 वर्षीय अलाजबेगोविच ने 20 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया जो कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा को छकाकर नेट में चला गया। इस तरह से उन्होंने बोस्निया को बढ़त दिला दी।

बोस्निया ने 34वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी जब सिएड कोलासिनाच ने बैक पोस्ट की ओर क्रॉस दिया। एडिन डेज़ेको ने उस पर शॉट लगाया जो कतर के सुल्तान अल-ब्रेक से टकराकर आत्मघाती गोल में बदल गया।

हसन अल हायदोस ने 42वें मिनट में गोल करके कतर को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन महमिक के गोल ने कतर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और बोस्निया के लिए जश्न का मौका बना दिया।

एपी

पंत

पंत