Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

कोलकाता में गोदाम की छत ढहने से तीन लोगों की मौत: शुभेंदु

कोलकाता, 24 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि दोपहर में कोलकाता के तारातला इलाके में तीन मंजिला एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम की भवन योजना दोषपूर्ण थी।

राज्य सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दुर्घटनास्थल से 18 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 12 से 15 लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की राशि बृहस्पतिवार को विधानसभा में घोषित की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नगर निगम के अभियंताओं ने हमें बताया है कि गोदाम की भवन योजना दोषपूर्ण थी।’’

शुभेंदु ने कहा कि वह घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए एसएसकेएम अस्पताल जाएंगे।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश