Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

लोक लेखा समिति ने अंडमान के मुख्य सचिव के बैठक में न आने का संज्ञान लिया

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने बुधवार को हुई बैठक में अंडमान और निकोबार के मुख्य सचिव की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया और उनसे जवाब तलब करने का फैसला किया।

पीएसी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि समिति ने जिस अधिकारी को बुलाया था, उन्होंने कल रात ही बता दिया था कि वह बुधवार की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने बैठक में शामिल न होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मैंने अनुमति नहीं दी।’’

उन्होंने कहा कि समिति केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगेगी कि अधिकारी बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए।

समिति ने अंडमान और निकोबार स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान और चंडीगढ़ कल्याण बोर्ड से जुड़ी कैग (नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा की।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘अंडमान और निकोबार के मुख्य सचिव बैठक में मौजूद नहीं थे और समिति ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है। समिति ने केंद्रीय गृह सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है कि संबंधित अधिकारी आज की बैठक में क्यों मौजूद नहीं थे।’’

उन्होंने दावा किया कि अंडमान और निकोबार द्वीप चिकित्सा विज्ञान संस्थान परियोजना में ‘‘कई अनियमितताएं’’ हैं, क्योंकि इसका निर्माण पिछले 12 वर्षों से चल रहा है और समिति ने इस मामले पर भी चर्चा की।

भाषा धीरज पारुल

पारुल