Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

ज्योति याराजी ने चोट से वापसी कर एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन हासिल किया

... फिलेम दीपक सिंह ....

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने चोट के कारण लगभग एक वर्ष तक मैदान से दूर रहने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर शानदार वापसी की। पिछले वर्ष जुलाई में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी कराने वाली ज्योति ने हीट रेस में 13.14 सेकंड का समय निकाला। यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 13.34 सेकंड के क्वालीफिकेशन मानक से बेहतर रहा। छब्बीस वर्षीय ज्योति दोनों पैरों पर टेप लगाकर दौड़ीं और चोट से वापसी के बावजूद प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ज्योति ने 2022 एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। उनके नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.78 सेकंड का है, जिसे उन्होंने 2023 में स्थापित किया था। उन्हें पिछले वर्ष जून में अभ्यास के दौरान गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहना पड़ा। भाषा आनन्द मोनामोना