Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा: खरगे

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों को कथित तौर पर ‘‘आतंकवादी’’ कहने को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि देश में कई पेपर लीक होने से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और नीट पेपर लीक प्रकरण से कई परिवार तबाह हो गए हैं।

खरगे ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में शिक्षा मंत्री छात्रों को ‘‘दहशतगर्द’’ बता रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जो लोग सरकार से सवाल पूछते हैं, उन्हें ‘‘देशद्रोही’’ बताया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश यह नहीं भूला है कि उन्होंने संसद में किसानों के लिए ‘‘आंदोलनजीवी’’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

खरगे ने कांग्रेस की मुहिम ‘छात्रों की गूंज’ का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।

भाषा हक हक सुरेश

सुरेश