Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

गंगा में स्नान के दौरान दो बहनों की डूबने से मौत, तीन लड़कियां लापता

मुंगेर, 24 जून (भाषा) बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लड़कियां लापता हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर घाट पर हुई।

थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ 10 से 16 साल तक की पांच लड़कियां श्यामपुर घाट पर स्नान कर रही थीं। इनमें चार सगी बहनें थीं, जबकि एक लड़की दूसरे परिवार की थी। बचाव दल ने अब तक दो शव बरामद किए हैं। बाकी लड़कियों की तलाश जारी है।’’

उन्होंने बताया कि जिन दो लड़कियों के शव बरामद किए गए हैं, वे 16 वर्ष और 12 वर्ष की थीं तथा क्रांति पासवान की बेटियां थीं।

सिंह ने कहा, ‘‘ शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा।’’

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार