Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

पश्चिम सिक्किम में लगातार बारिश से मुख्य सड़क पर भूस्खलन; वाहनों की आवाजाही रुकी

गंगटोक, 24 जून (भाषा) रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे बुधवार को ग्यालशिंग-लेगशिप सड़क बंद हो गई और बुरी तरह प्रभावित पश्चिम सिक्किम जिला मुख्यालय का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया।

ग्यालशिंग में सिर्फ 24 घंटे में 95.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से भारी मात्रा में कीचड़ और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जिला मजिस्ट्रेट तेनजिंग डेनजोंग्पा ने बताया कि उन्हें भूस्खलन की सूचना मंगलवार रात करीब नौ बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि सबसे गंभीर भूस्खलन ग्यालशिंग कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर ओमचुंग के पास हुआ।

ग्यालशिंग–लेगशिप सड़क अवरुद्ध होने के बाद मलबा हटाने के लिए रातभर उत्खनन मशीनें लगाई गईं, जबकि टीम कठिन परिस्थितियों में मार्ग बहाल करने में जुटी रहीं।

जिला परिषद सदस्य सागर शर्मा ने बताया कि राजमार्ग पर कम से कम तीन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिनमें ओमचुंग के पास बड़ा भूस्खलन, मुख्य क्षेत्र के नीचे एक अन्य स्थान और लेगशिप के पास तीसरा स्थान शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सड़क हर साल मानसून में भूस्खलन की चपेट में आती है। समस्या को बार-बार डीआईएसएचए निगरानी समिति की बैठकों में उठाया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान और रोकथाम के उपाय अब तक लागू नहीं हो पाए हैं।’’

ग्यालशिंग–लेगशिप सड़क जिले की प्रमुख जीवनरेखा है, जो यात्रियों, आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही सुनिश्चित करती है। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण अवरोध से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत