Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

मुख्यमंत्री विजय ने साहित्य की दिग्गज हस्ती कन्नदासन को उनकी जयंती पर याद किया

चेन्नई, 24 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को कवि-गीतकार ‘कवियारसु’ कन्नदासन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने तमिल साहित्य एवं फिल्म संगीत पर अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नदासन ने अपने कार्य के माध्यम से सरल तमिल भाषा में मानवीय जीवन की भावनाओं, दार्शनिक विचारों और सामाजिक जागरूकता को लोगों तक पहुंचाया तथा उनके हृदय में हमेशा के लिए अपनी जगह बना ली।

विजय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कवियारसु कन्नदासन के प्रति मेरा गहरा सम्मान और नमन... उनकी रचनाएं एक साहित्यिक कोष की तरह चमकती हैं, जो युगों-युगों तक कायम रहेंगी और पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेंगी। जब तक तमिल भाषा रहेगी, कन्नदासन की ख्याति और उनकी साहित्यिक रचनाएं रहेंगी।’’

कन्नदासन (24 जून, 1927 – 17 अक्टूबर, 1981) को ‘कवियारसु’ अर्थात् ‘कवियों के राजा’ के रूप में जाना जाता है।

चार दशकों से अधिक लंबे अपने उत्कृष्ट लेखन करियर के दौरान, उन्होंने 5,000 से अधिक फिल्म गीत और 4,000 कविताएं, तथा लगभग 232 पुस्तकें लिखीं।

भाषा नेत्रपाल सुरेश

सुरेश