Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

महाराष्ट्र में कुपोषण कम हो रहा, अन्य कारणों से तीन साल में 40,559 बच्चों की मौत: तटकरे

मुंबई, 24 जून (भाषा) महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में कुपोषण का स्तर कम हो रहा है और पिछले तीन वर्षों में राज्य में बच्चों की मौत मुख्य रूप से समय से पहले जन्म, संक्रमण और निमोनिया के कारण हुई।

राज्य विधानसभा में एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 40,559 बच्चों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 2023-24 में 13,810 बच्चों की मौत हुई, जबकि 2024-25 में यह संख्या 13,728 और 2025-26 में 13,021 थी।

तटकरे ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि ये मौतें कुपोषण के कारण नहीं हुई थीं।

मंत्री ने कहा, ‘‘बच्चों की मौत मुख्य रूप से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण हुई, जैसे समय से पहले जन्म, संक्रमण, सांस लेने में परेशानी, जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी, जन्मजात विकृतियां और निमोनिया।’’

उन्होंने कहा कि उपलब्ध डेटा राज्य में कुपोषण के स्तर में कमी की ओर इशारा करता है। हालांकि, जवाब में कुपोषण की दर में कमी दिखाने वाले कोई विशिष्ट आंकड़े नहीं दिए गए।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल