Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

राज्य-स्तरीय और लोकतांत्रिक ढंग से संचालित प्रेस क्लब की शीर्ष संस्था का गठन

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) देश भर के लोकतांत्रिक तरीके से संचालित राज्य-स्तरीय प्रेस क्लब की एक राष्ट्रीय-स्तरीय शीर्ष संस्था बनाई गई है, जिसमें देश भर के आठ प्रेस क्लब इसके संस्थापक सदस्य हैं।

‘फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स’ (एफपीसी) को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसके संस्थापक सदस्यों में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (नयी दिल्ली), मुंबई प्रेस क्लब, प्रेस क्लब कोलकाता, प्रेस क्लब हैदराबाद, चंडीगढ़ प्रेस क्लब, स्टेट प्रेस क्लब (मध्य प्रदेश), गुवाहाटी प्रेस क्लब और अगरतला प्रेस क्लब शामिल हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एफपीसी का कामकाज 10 सदस्यों वाली शासी परिषद संभालेगी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी इसके अध्यक्ष होंगे जबकि प्रेस क्लब, कोलकाता के अध्यक्ष स्नेहाशीष सुर, मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष समर खडास और प्रेस क्लब, हैदराबाद के अध्यक्ष विजय रेड्डी उपाध्यक्ष होंगे।

इसके मुताबिक, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल को एफपीसी का महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की अध्यक्ष संगीता बरुआ सहायक महासचिव के तौर पर काम करेंगी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव नीरज ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

शासी परिषद की पहली बैठक 22 जून को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल का मकसद मीडियाकर्मियों के सबसे सक्रिय संगठनों को देश भर में मौजूद अलग-अलग प्रेस क्लब के जरिए राष्ट्रीय स्तर की सामूहिक आवाज देना है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा