Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

असम: डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 24 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि नलबाड़ी जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साबुन के 16 डिब्बों में छिपाकर रखी गई 211.5 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद करने के लिए नलबाड़ी पुलिस को बधाई। इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक और खेप हमारे समुदायों में जहर घोलने से पहले ही पकड़ ली गई... सावधान... असम पुलिस की नजर है।’’

भाषा

सिम्मी सुरेश

सुरेश