Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

दक्षिण दिल्ली के साकेत में कार पेड़ से टकराई; छह लोग घायल

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना साकेत थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक पेड़ से जा टकराया।

अधिकारियों के मुताबिक, कार में सवार छह लोगों को मैक्स अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में तुरंत पता नहीं चला। इनमें पांच पुरुष और एक महिला हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि वाहन से बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं, जिससे संदेह पैदा होता है कि दुर्घटना से पहले गाड़ी में बैठे लोगों ने शराब पी होगी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान वैभव

वैभव