Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

आंध्र प्रदेश: अदालत ने ‘हिरासत मौत’ मामले में गिरफ्तार पुलिस निरीक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा

विजयवाड़ा, 24 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में एक युवक को ‘यातना’ देकर मारने के आरोपी पुलिस निरीक्षक को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कृष्ण लंका पुलिस थाने के निलंबित निरीक्षक एसएसवीवी नाग राजू (53) पर गाडे साई कृष्णा (25) की पीट-पीटकर हत्या करने और फिर परिवार वालों को बताए बिना गोपनीय तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘नाग राजू को यहां (विजयवाड़ा) की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिस निरीक्षक को राजमुंदरी केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश