Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

पश्चिम बंगाल: मालदा जिला प्रशासन ने राज्यपाल को मालदा आम भेंट किए

कोलकाता, 24 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला प्रशासन ने राज्यपाल आर एन रवि को बेहतरीन गुणवत्ता के मालदा आम भेंट किए तथा किसानों की आजीविका बेहतर बनाने के मकसद से शुरू की गई पहल के बारे में बताया। बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर सिंह कपूर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में आम उत्पादन में ज़िले के योगदान को सामने रखा तथा ‘आमार मालदा’ पहल के तहत की जा रही कोशिशों के बारे में बताया। राज्यपाल मंगलवार को मालदा में थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पहल का मकसद जिले में आम की आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और आम पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले आमों के लिए बाजार से बेहतर जुड़ाव, फसल कटाई के बाद के प्रबंधन, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाता है।

इस कार्यक्रम के तहत, ज़िला प्रशासन ने स्थानीय कॉलेजों में खाद्य प्रसंस्करण पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी के बेहतर मौकों के लिए उद्योग के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

भाषा

राजकुमार

नेत्रपाल

नेत्रपाल