Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म का नाम 'धर्मन' रखा गया

मुंबई, 24 जून (भाषा) तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम “धर्मन” रखा गया है। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

यह फिल्म अभिनेता-निर्माता कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर के तहत बन रही है।

चेन्नई में आयोजित एक पूजा समारोह के दौरान फिल्म का पहला लुक जारी किया गया।

कमल हासन के बैनर 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के तहत बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन 'ओह माई कडवुले' और 'ड्रैगन' फेम निर्देशक अश्वथ मारीमुथु करेंगे। इसके साथ ही उन खबरों की पुष्टि हो गई है कि उन्होंने इस फिल्म में निर्देशक सिबी चक्रवर्ती की जगह ली है।

फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत एक सर्जन की पोशाक में नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में खून से सना हुआ सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड है। पोस्टर पर फिल्म की टैगलाइन 'द डेडली डॉक्टर' लिखी हुई है।

फिल्म में सिमरन, राशि खन्ना और योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके सिनेमेटोग्राफर निकेथ बोम्मी और एडिटर प्रदीप ई राघव रहे हैं।

पहले इस फिल्म का नाम 'थलाइवर 173' लिया जा रहा था।

यह रजनीकांत और कमल हासन के बीच एक और साझेदारी दर्शाती है। दोनों दिग्गज कलाकार निर्देशक नेल्सन के निर्देशन में बनने वाली एक आगामी फिल्म में भी साथ नजर आएंगे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव