Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

विधायक चैतर वसावा के लिए गुजरात भर में मार्च निकालेगी आम आदमी पार्टी: गोपाल राय

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि पार्टी गुजरात में विधायक चैतर वसावा के समर्थन में 26 जून से पूरे राज्य में अभियान चलाएगी।

नर्मदा जिले की एक सत्र अदालत ने वन अधिकारियों से मारपीट और जबरन वसूली के 2023 के एक मामले में वसावा, उनकी पत्नी और सात अन्य लोगों को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए वी हिरपारा ने सभी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी राय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी जिलों में वसावा के समर्थन में मार्च निकालेंगे।

राय ने कहा, ‘‘भाजपा गुजरात से वसावा की जीत को पचा नहीं पा रही थी। ‘ईडी पार्टी’ ने साजिश रचकर चैतर वसावा को सात साल की सजा दिलाई। इसके विरोध में 26 जून से आम आदमी पार्टी पूरे राज्य में मार्च निकालेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘ईडी पार्टी’ से कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलती। आखिर में जीत जनता की ही होती है।’’

राय ने यह भी कहा कि इस मामले में पार्टी सभी कानूनी कदम भी उठाएगी।

भाषा खारी वैभव

वैभव