Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

उप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसके बेटे की मौत

मिर्जापुर (उप्र), 24 जून (भाषा) (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जमालपुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम जमालपुर थाना क्षेत्र के बैराही गांव में हुआ।

जमालपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि मनीष (38) अपने बीमार बेटे आयुष को इलाज के लिए बिक्सी गांव ले गया था। उन्होंने बताया कि परामर्श के बाद दोनों केशवपुर की ओर जा रहे थे, जहां उनके रिश्तेदार रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार मनीष ने बैराही गांव के पास पहुंचे ही मिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाईं ओर से ओवरटेक करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान मोटरसाइकिल वाहन के संपर्क में आ गई और पिता और पुत्र, दोनों वाहन के नीचे कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद चुनार तहसीलदार इवेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और फरार चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर मनीषा अमित

अमित