Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

भुवनेश्वर जेल में पांच कैदियों को दवाइयां लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) भुवनेश्वर की एक जेल के पांच कैदियों को कुछ दवाइयां लेने के बाद गंभीर बीमारी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जेल सूत्रों के अनुसार, झारपाड़ा जेल के कैदियों की तबीयत मंगलवार रात बिगड़ गई, और कुछ कैदियों के मुंह से कथित रूप से झाग निकलने की भी जानकारी मिली है।

उन्हें तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो को बाद में एम्स-भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया।

झारपाड़ा जेल के अधीक्षक सर्वेश्वर साहू ने कहा, 'दवाइयां लेने के बाद कुछ विचाराधीन कैदियों सहित कई कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।'

उन्होंने कहा, 'हमने तुरंत कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है। बाकी चार कैदियों की हालत अब स्थिर है।'

उन्होंने कैदियों द्वारा किसी नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका से इनकार किया और कहा, 'हमने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।'

उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार रात जेल का दौरा किया था और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।'

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीणा ने मंगलवार रात अस्पताल पहुंचकर कैदियों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा था, 'कुछ कैदियों को अत्यधिक नींद महसूस हो रही थी, जबकि कुछ अन्य बेहोश थे। इस घटना के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।'

भाषा तान्या वैभव

वैभव