Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

झारखंड में खेत से संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु मिली

चाईबासा (झारखंड), 24 जून (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक को एक पुरानी बेलनाकार भारी धातु की वस्तु मिली है, जिसके विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कुछ महीने पहले पड़ोसी जिले में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो बम मिलने की घटना की याद दिलाती है।

पुलिस के अनुसार, चाईबासा जिले के सोनपोखारी गांव में मंगलवार सुबह लगभग दो फुट लंबी और 20 से 25 किलोग्राम वजनी बम जैसी धातु की वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (मनोहरपुर) डेविड ए डोडराय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और ग्रामीणों को उस वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया है।

डोडराय ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि यह सक्रिय है या नहीं। इसकी पुष्टि केवल विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण के बाद ही हो सकेगी।”

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव