Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

अमेरिका ने ईरान की विश्व कप टीम पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी

वाशिंगटन, 24 जून (एपी) अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान की विश्व कप टीम पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और अब टीम को अगले मैच से दो दिन पहले देश की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है।

विभाग के प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि टीम को सिएटल में शुक्रवार के मैच के तुरंत बाद ही रवाना होना होगा। ईरान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टीम मैक्सिको के तिजुआना स्थित अपने शिविर से बुधवार को सिएटल के लिए रवाना होगी।

ईरान की टीम को यात्रा प्रतिबंधों के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उसे लॉस एंजिलिस में खेले गए पहले दो मैच के लिए एक दिन पहले तक यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

इसके बाद ईरान के कोच आमिर घलेनोई ने बार-बार इस बात को दोहराया था कि उनकी टीम को इससे काफी नुकसान हो रहा है।

एपी

पंत मोना

मोना