Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

मां के अंतिम संस्कार के लिये विश्व कप से लौटेंगे फ्रांस के कोच देसचैम्प्स

पेरिस, 24 जून (एपी) फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स अपनी मां के निधन के कारण फुटबॉल विश्व कप से स्वदेश लौटेंगे और नॉर्वे के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप मैच में नहीं रहेंगे ।

फ्रेंच फुटबॉल महासंघ (एफएफएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी । इसने कहा कि कोच की मां के निधन के बारे में मंगलवार की सुबह पता चला और वह उनके अंतिम संस्कार के लिये फ्रांस रवाना हो रहे हैं ।

एफएफएफ ने कहा ,‘‘ इस दुखद समय में हम मुख्य कोच के लिये साहस की कामना करते हैं और यह बताना चाहते हैं कि हम सभी उनके साथ हैं ।’’

उनके लौटने तक सहायक कोच गाइ स्टीफन टीम का प्रभार संभालेंगे । अभी यह पता नहीं है कि देसचैम्प्स कब वापिस अमेरिका लौटेंगे ।

57 वर्ष के कोच ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह टूर्नामेंट के बाद पद छोड़ देंगे । उनके कोच रहते फ्रांस ने 2018 विश्व कप जीता और 2022 में फाइनल तक पहुंचा जिसमें अर्जेंटीना ने उसे पेनल्टी शूटआउट में हराया ।

फ्रांस ने इस बार पहले दोनों मैच जीत लिये हैं । सेनेगल को 3 . 1 से और ईराक को 3 . 0 से हराने के बाद उसने नॉकआउट चरण में जगह बनाई ।

एपी

मोना पंत

पंत