Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

झारखंड में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत

रांची, 19 जून (भाषा) झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन आठ लोगों में से तीन लोगों की मौत हजारीबाग जिले में हुई, जबकि बाकी मौतें पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों में हुईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों में राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है।’’

भाषा

खारी शोभना

शोभना