Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

अमेठी में करंट लगने से दो किसानों की मौत

अमेठी (उप्र), 19 जून (भाषा) अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत की विद्युत बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे खेत में गए थे तभी वे खेत की विद्युत बाड़ के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, इसलिए अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी