Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

लखनऊ में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

लखनऊ, 19 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के वास्तुखंड इलाके में एक किशोरी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात की है।

पुलिस के अनुसार विभूतिखंड थाने को सूचना मिली कि वास्तुखंड में एक किशोरी ने फंदा लगा लिया है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

उसने बताया कि किशोरी की पहचान वास्तुखंड निवासी साक्षी यादव (17) के रूप में हुई है और उसका शव घर में ग्रिल से बंधे चादर के फंदे से लटका मिला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

भाषा आनन्द खारी

खारी