Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

सेंसेक्स, निफ्टी में पांच सत्र की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 19 जून (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण पांच सत्र की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 786.58 अंक टूटकर 76,624.90 अंक और एनएसई निफ्टी 210.95 अंक लुढ़ककर 23,959.80 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर छह प्रतिशत टूटा। वहीं टेक महिंद्रा का पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक का 4.9 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं एनटीपीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही।

बीएसई का सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक 5.38 प्रतिशत टूटा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.11 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,025.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 254.36 अंक और निफ्टी 82.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका