Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

कतर के खिलाफ मैच में चोटिल होने वाले कनाडा के कोने की सर्जरी होगी

वैंकूवर, 19 जून (एपी) विश्व कप में अपनी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कनाडा को एक झटका लगा है क्योंकि उसके मिडफील्डर इस्माइल कोने इस मैच की दौरान चोटिल हो गए और उनकी अब सर्जरी की जाएगी।

दूसरे हाफ में कतर के मिडफील्डर असीम मदीबो ने पीछे से आकर कोने को टक्कर मारी, जिससे उनके बाएं पैर में चोट लग गई। 24 वर्षीय कोने दर्द से कराह उठे और खिलाड़ी उनकी मदद के लिए दौड़े। इसके साथ ही साइडलाइन से भी मदद की गुहार लगाई।

कोने पर किए गए टैकल के लिए मदीबो को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। कोने का पहले मैदान पर ही इलाज किया गया और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने कहा, ‘‘मैंने उसका पैर देखा। मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है।’’

कनाडा के कोच जेसी मार्श ने बताया कि कोने को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की तैयारी चल रही थी। उनके परिवार के सदस्य उनके साथ अस्पताल में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके चोटिल होने से हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमें अपना ध्यान खेल पर केंद्रित रखना होगा।’’

मार्श ने इसके साथ ही बताया कि मदीबो ने व्यक्तिगत रूप से कोने से माफी मांगी।

कनाडा ने यह मैच 6-0 से जीता जो उसकी विश्व कप में पहली जीत भी है।

एपी

पंत

पंत