Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल

चेन्नई, 19 जून (भाषा) तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी। वह इस कारण टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे।

राणा शनिवार को होने वाले श्रृंखला के अंतिम मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।’’

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।

भाषा

पंत

पंत