Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका से सीधी वार्ता का समर्थन किया

दुबई, 19 जून (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ सीधी वार्ता का समर्थन किया है। देश के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार देर रात खामेनेई का बयान पढ़कर सुनाया।

खामेनेई ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भविष्य में होने वाली आमने-सामने की वार्ता का अर्थ दुश्मन का रुख स्वीकार करना नहीं होगा।’’

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए हाल में हुए समझौते पर खामेनेई की यह पहली प्रतिक्रिया है।

सर्वोच्च नेता युद्ध की शुरुआत में एक हमले में घायल होने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।

इस बीच, ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरानी पोतों की आवाजाही पर लगाई गई नाकेबंदी औपचारिक रूप से हटा ली है।

एपी सिम्मी खारी

खारी