Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

नोएडा में कहासुनी के बाद पड़ोसी की गोली मारकर हत्या

नोएडा, 19 जून (भाषा) नोएडा की एक कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों ने अपने पड़ोसी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार शाम बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद विशाल कश्यप और विक्की ने कथित तौर पर जीवन किशोर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं खारी

खारी