Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पेशावर, 19 जून (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मरदान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मसूद अहमद बंगश ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान अमाजुगारी निवासी शेर शाह के रूप में हुई है।

बंगश ने बताया कि पुलिस अधिकारियों, आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो आरोपी को किसी प्रतिबंधित संगठन, आतंकवादी संगठन या संगठित गिरोह से जोड़ता हो।

जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और अधिकारी आरोपी के बयान एवं अब तक एकत्र किए गए अन्य सबूतों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी