Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

हरदोई में 20 फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने से किसान की मौत

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 19 जून (भाषा) हरदोई जिले के एक गांव में खेत में 20 फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने के बाद उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को पाली थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर की है जब कुंवर चंद उर्फ छोटे (55) अपने खेत में पुराने बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे तभी अचानक गड्ढे की मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और वह उसमें दब गए।

पास में मौजूद उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पाली थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात में कुंवर चंद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी