Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

दिल्ली के द्वारका में नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में आग

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के द्वारका स्थित नंद विहार इलाके में नमकीन बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-16ए में मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया।

टिन शेड से बनी फैक्टरी में आग फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल आठ गाड़ियों को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी