Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

भारत दुनिया के लिए 'भरोसेमंद साझेदार' के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

पेरिस, 18 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक 'विश्वसनीय साझेदार' के रूप में उभर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश ऐसे क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति, नवाचार और अवसरों को बढ़ाएंगे।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत की विकास यात्रा का एक निर्णायक दौर है, जिसमें आकांक्षाएं नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं।

पेरिस के सबसे बड़े इनडोर सभागारों में से एक 'साल प्लेएल' में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'एक समय था जब देशों के बीच संबंध केवल व्यापार के आधार पर तय होते थे, लेकिन आज व्यापार के साथ-साथ विश्वास भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।'

उन्होंने कहा, 'हर देश एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला चाहता है। हर देश एक स्थिर साझेदारी चाहता है। हर देश ऐसे साझेदारों की तलाश में है जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। ऐसे समय में भारत दुनिया में विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है।'

मोदी ने कहा कि एवियॉन में जी7 की बैठक में उन्होंने भरोसे पर आधारित साझेदारियों के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, 'जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश साफ़ था: 'ग्लोबल गवर्नेंस' तभी असरदार होगा जब वह सबको साथ लेकर चलने वाला हो; वैश्विक प्रगति तभी टिकाऊ होगी जब उसका फायदा सबको मिले और तकनीक से मानवता को तभी सही मायने में फायदा होगा जब वह भरोसेमंद हो।'

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

अविनाश