Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

जन्मस्थान सेवा संस्थान ने फलाहारी महाराज के खिलाफ शिकायत की

मथुरा (उप्र), 18 जून (भाषा) श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज के खिलाफ धोखाधड़ी करने, वसूली करने और इस संस्थान को बदनाम करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को एक शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह शिकायत ऐसे समय में दर्ज कराई गई है जब एक दिन पूर्व फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा दान के कथित कुप्रबंधन की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

गोविंद नगर पुलिस थाना प्रभारी को संबोधित शिकायत में संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने आरोप लगाया कि दिनेश शर्मा की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में संलिप्त हैं।

पाठक का आरोप है कि शर्मा ने श्रद्धालुओं और दानदाताओं को भ्रमित करने के लिए पंजीकृत श्री कृष्ण जन्मस्थान से जुड़े ट्रस्टों से मिलते जुलते नाम श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास नाम से एक ट्रस्ट बना रखा है।

शिकायत के मुताबिक, शर्मा इस ट्रस्ट के जरिए दान का संग्रह करते रहे हैं और अपने निजी उपयोग के लिए उसका उपयोग कर रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और जांच जारी है।

इन आरोपों के संबंध में दिनेश फलाहारी महाराज से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और तथ्य सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक