Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

संत कबीर नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या

संत कबीर नगर (उप्र), 18 जून (भाषा) जिले के बखीरा पुलिस थाना अंतर्गत बभनी गांव में बृहस्पतिवार देर रात 30 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बखीरा पुलिस थाने के प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद (30) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है और इस मामले की जांच की जा रही है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नासिर नाम के व्यक्ति ने बभनी बाजार में आनंद की गला रेतकर हत्या कर दी।

दलित युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक