Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

खाने का बिल भरने के लिए कहने पर ढाबा मालिक पर चाकू से हमला

बलरामपुर, 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में खाने का बिल भरने के लिए कहने पर एक ढाबा मालिक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढाबा मालिक को गंभीर स्थिति में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) ज्योतिश्री ने बताया कि राहुल सोनकर के ढाबे पर बुधवार को खाना खाने आए राजू सिंह और संजय सिंह बिल का भुगतान किए बिना ही जाने लगे।

उन्होंने बताया कि बिल भरने के लिए कहने पर संजय और राजू ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर राहुल को घायल कर दिया।

ज्योतिश्री ने बताया कि कोतवाली नगर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल