Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

अभिषेक बनर्जी के “भड़काऊ बयान” से संबंधित मामले की जांच के लिए उनकी मौसी के घर पहुंची सीआईडी

कोलकाता, 18 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ बयान से संबंधित मामले की जांच के तहत सीआईडी की एक टीम बृहस्पतिवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में स्थित उनकी मौसी के घर पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम लगभग एक घंटे तक हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित बनर्जी की मौसी रीना गेयन के घर पर रही और लगभग तीन बजे वहां से चली गई।

सूत्रों ने बताया कि गेयन की बेटी अदिति अभिषेक बनर्जी के सोशल मीडिया कार्यों से जुड़ी हैं और अक्सर पार्टी कार्यक्रमों में उनके साथ दिखाई देती हैं। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनकी इस मामले में कोई भूमिका थी।

सीआईडी की टीम जिस घर पहुंची, वह कालीघाट में तृणमूल प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से लगभग 250 मीटर की दूरी पर स्थित है।

सीआईडी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भाषा जोहेब माधव

माधव