Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

राम मंदिर दान विवाद को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

लखनऊ, 18 जून (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

यह मामला न्यायमूर्ति सौरभ लवनिया और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। हालांकि, समय की कमी के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 22 जून की तिथि तय की गई है।

मोहित अशोक द्वारा दायर इस जनहित याचिका में राम मंदिर में दान की कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता ने अदालत से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से इस संपूर्ण मामले का अंकेक्षण कराने का निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है।

इस याचिका में श्रद्धालुओं के दान में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है और मंदिर के कोष प्रबंधन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक