Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

कौशांबी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

कौशांबी, 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी की निकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुई, जहां बालू ठेकेदारों की ओर से बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी की निकासी के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें बृहस्पतिवार को खेलने और नहाने के दौरान दीपांशु (9) और आदित्य (7) की डूबने से मौत हो गई। उसने बताया कि मृतक बच्चे आपस में चचेरे भाई थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीन ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल