Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, चूरू में सर्वाधिक 43.8 मिलीमीटर पानी बरसा

जयपुर, 18 जून (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कई हिस्सों में बारिश हुई और सबसे ज्यादा 43.8 मिलीमीटर वर्षा चूरू में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, पिलानी में 15 मिलीमीटर, झुंझुनूं में 11.5 मिलीमीटर, लूणकरणसर में 4.5 मिलीमीटर और संगरिया में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। उसने बताया कि बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

विभाग के मुताबिक, उदयपुर जिले के सारड़ा में इस अवधि के दौरान सर्वाधिक 95 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल