Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन लेह में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को लद्दाख जाएंगे, जहां वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सीमावर्ती गांव लुकुंग का दौरा करेंगे, जहां वह ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत जारी विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस केंद्रीय योजना का उद्देश्य दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार करने और वहां से होने वाले पलायन को रोकना है।

राधाकृष्णन स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ बातचीत करेंगे ताकि जमीनी स्तर पर आर्थिक सशक्तीकरण योजनाओं की समीक्षा की जा सके।

उपराष्ट्रपति युद्ध स्मारक भी जायेंगे, जहां वह अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राधाकृष्णन लेह में वैश्विक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक समन्वित योग सत्र में शामिल होंगे।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश