Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

भाजपा नेता की आपत्तिजनक तस्वीर प्रसारित करने के आरोपियों पर मुकदमा

झांसी, 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर इलाके में स्थानीय भाजपा नेता की एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीर प्रसारित करने और उनकी छवि बिगाड़ने की धमकी देते हुए उनसे रुपयों की मांग करने के आरोपी तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों स्थानीय भाजपा नेता की अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से तैयार किया गया बताया गया है।

बरुआसागर निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि उन्हें भाजपा का बरुआसागर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र के अमित कुमार और नीरज सहित कुछ लोग उनसे चिढ़ने लगे थे।

कुमार के अनुसार, पिछले दिनों इन लोगों ने एक रिश्तेदार के माध्यम से पांच लाख रुपये की मांग की और अश्लीलता के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।

कुमार ने बताया कि इन लोगों ने एआई की मदद से एक महिला के साथ उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कीं तथा उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की।

थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कुमार की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं से तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल