Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

नेपाल में नाबालिग के अपहरण के आरोप में बिहार के पांच भारतीय किशोर गिरफ्तार

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 18 जून (भाषा) नेपाल पुलिस ने काठमांडू में 15 वर्षीय एक लड़के का अपहरण करने के आरोप में पांच भारतीय किशोरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इन किशोरों ने सोमवार को काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित चितवन जिले से एक नेपाली लड़के का अपहरण कर लिया था।

इसने बताया कि अपहृत लड़के को काठमांडू के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से फिरौती की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को होटल पर छापा मारा और अपहरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष है।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अपहृत लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, और गिरफ्तार किए गए किशोरों को जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए चितवन जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल