Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने क्रिकेट ट्रेनिंग केंद्रों में महिला कोच रखने को कहा

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (भाषा) केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (केएसएचआरसी) ने केरल क्रिकेट संघ (केसीए) को निर्देश दिया है कि वह महिला क्रिकेटरों के लिए महिला कोच नियुक्त करे।

आयोग ने कहा है कि एक क्रिकेट कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।

यह निर्देश आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस ने 2024 में दर्ज किए गए एक मामले में दिया। यह मामला एक अखबार की खबर पर आधारित था जिसमें आरोप लगाया गया था कि केसीए के एक कोच ने क्रिकेट कोचिंग ले रही लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया और उनके साथ अश्लील व्यवहार किया।

केएसएचआरसी ने कहा कि महिला और बालिका क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने के लिए महिला कोच नियुक्त किया जाना चाहिए।

आयोग ने यह भी कहा कि अगर महिला कोच उपलब्ध नहीं है तो ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक सीनियर महिला अधिकारी की मौजूदगी पक्की की जानी चाहिए।

इस आदेश में ट्रेनिंग केंद्रों को लड़कियों के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं।

भाषा नमिता

नमिता